मेडिकल स्टोरों में मुंहमांगे दामों में मिलने वाले ऑक्सीमीटर को रुद्रपुर के प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल की ओर से 500 रुपये में दिया जा रहा है। ऑक्सीमीटर खरीदने पर ग्राहक को मास्क और सैनिटाइजर भी मुफ्त दिया जा रहा है। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की ओर से सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के तुरंत बाद ही शहर के 200 लोगों ने उनसे ऑक्सीमीटर खरीदे हैं।
व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय जुनेजा ने बताया कि शहर में ऐसे कई लोग हैं, जो हजार रुपये या उससे ज्यादा रुपये का ऑक्सीमीटर नहीं खरीद सकते। कोरोना काल में लोगों की मदद करने के लिए 500 रुपये में ऑक्सीमीटर देने का निर्णय लिया गया था। इसके बाद भारी मात्रा में दिल्ली से ऑक्सीमीटर मंगाए गए हैं। सबके पास ऑक्सीमीटर हो इसके लिए एक आदमी को सिर्फ एक ऑक्सीमीटर देने का नियम बनाया गया है।