फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार समेत संक्रमित डॉ. शुक्ला ने जीती कोरोना से जंग

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। परिवार समेत संक्रमित हुए आयुर्वेदिक डॉक्टर हरिद्वार शुक्ला कोरोना से जंग जीतकर ड्यूटी में लौट आए हैं। अब वह होम आइसोलेशन में भर्ती कोरोना संक्रमितों की ऑनलाइन काउंसलिंग कर रहे हैं। आयुष मेडिकल ऑफिसर डॉ. हरिद्वार शुक्ला ने बताया कि 14 अप्रैल को उनकी बेटी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद उनकी और बेटे की रिपोर्ट भी पॉजिटिव निकली। उनकी 94 वर्षीय माता और पत्नी को भी हल्का बुखार आ गया। जिसके चलते पूरा परिवार होम आइसोलेट हो गया था।
विज्ञापन

डॉ. शुक्ला ने कहा कि विपरीत परिस्थिति में उन्होंने धैर्य नहीं खोया और अपने परिवार के साथ कोरोना से उबरने का प्रयास किया। कोरोना संक्रमण के दौरान पूरे परिवार ने गरम पानी का गरारा करने के साथ ही आयुर्वेदिक दवाओं संशमनी वटी और अश्वगंधा वटी का सेवन किया। दूध में हल्दी मिलाकर पीने से गले में बलगम बनने की शिकायत नहीं होती। पूरे परिवार ने हल्दी वाले दूध का सेवन किया। अब उनका पूरा परिवार स्वस्थ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें