फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Accident: बाजपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली और कार की जोरदार भिड़ंत, एक की मौत और कई लोग घायल

Fri, 26 Jan 2024 12:02 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

उत्तराखंड के बाजपुर में गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली और कार की भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
 
विज्ञापन
accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाजपुर में घने कोहरे में हल्द्वानी स्टेट हाइवे स्थित रोडवेज स्टेशन के पास गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली और कार की भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार देर रात हल्द्वानी स्टेट हाइवे पर गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली आ रही थी। इसी दौरान घने कोहरे के कारण कार ट्रैक्टर ट्रॉली कार से टकरा गई। सूचना पर पहुंची पुलिस को कार में सवार पांच लोग गंभीर हालत में मिले। घायलों को बाहर निकाल कर पुलिस ने 108 एंबुलेंस से उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने संदीप (28) को मृत घोषित कर दिया। जबकि शीशपाल (29) निवासी महुआडाबरा जसपुर, संजय उर्फ काले (42), कपिल (29), सुमति शर्मा (33) निवासी काशीपुर का प्राथमिक इलाज कर हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने वाहनों को हटाकर यातायात सुचारू कराया। 

ये पढ़ें- Uttarakhand Crime:...चौंका देने वाला! चार साल के लड़के के साथ चार लड़कों ने किया दुष्कर्म; यहां किया घिनौने काम
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल नरेश चौहान ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद ट्रॉली छोड़कर चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है। परिजनों को भी अवगत कराया गया है। तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें