फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रपुर में टमाटर पहुंचा 50 रुपये किलो

विज्ञापन
रुद्रपुर सब्जी मंडी में टमाटर खरीदता व्यक्ति। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। कोरोना महामारी के बीच सब्जियों के दामों में बेतहाशा वृद्धि का सिलसिला जारी है। इससे आम आदमी की रसोई का बजट बिगड़ गया है। टमाटर से लेकर प्याज और आलू के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। टमाटर का भाव 50 रुपये तक पहुंच गया है। कोरोना महामारी के चलते पहले से ही आर्थिक संकट झेल रहे लोगों के लिए महंगी सब्जियां अधिक तंगी बढ़ा रही हैं।
विज्ञापन

पिछले एक महीने के भीतर मानसून सीजन में दो बार सब्जियों के दाम बढ़ गए हैं। करीब 15 दिन पहले 30 रुपये किलो बिकने वाला टमाटर आज 50 रुपये किलो बिक रहा है। जबकि रुद्रपुर सब्जी मंडी में शिमला मिर्च 60 रुपये किलो बिक रही है। टमाटर के दाम बढ़ने से सबसे अधिक लोग प्रभावित हो रहे हैं। सोमवार को सब्जी खरीदने पहुंचे लोगों का कहना है कि टमाटर का इस्तेमाल लगभग सभी सब्जियों में होता है, जिस कारण मजबूरी में महंगा टमाटर भी खरीदना पड़ रहा है। रुद्रपुर सब्जी मंडी के फुटकर सब्जी विक्रेता नंदलाल कहते हैं कि पिछले 15 दिनों में सबसे अधिक टमाटर व शिमला मिर्च के मूल्य में बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा कि पिछले दो दिन लगातार हुई बारिश होने के कारण सब्जी खराब होने से भी सब्जी विक्रेता परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें