बाजपुर लकड़ी कारखाने में आग बुझाते फायर कर्मी। संवाद
- फोटो : BAZPUR
बाजपुर। केजीएन टिम्बर ट्रेडर्स में अचानक आग लगने 80 हजार की नकदी, इमारती लकड़ी, चार मोल्डिंग मशीन जलकर राख हो गई। खबर मिलते ही आसपास के लोग जमा हो गए। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मचारियों ने आग पर बमुश्किल काबू पाया। अग्निकांड से करीब 22 लाख का नुकसान बताया गया है।
सोमवार को सुबह साढ़े तीन बजे चकरपुर रोड पांडेय अस्पताल के पास केजीएन टिम्बर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते दुकान के गल्ले में रखी 80 हजार रुपये की नकदी, फर्नीचर बनाने के लिए रखी चीड़, सागौन, शीशम, यूके लिप्टिस की लकड़ी और चार मोल्डिंग मशीन जल गईं। पड़ोसी की सूचना पर दुकान स्वामी अनवार हुसैन सहित कई लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की। दमकल कर्मियों ने आग पर बमुश्किल काबू पाया। दुकान स्वामी अनवर हुसैन ने बताया कि 80 हजार की नकदी, इमारती लकड़ी और चार मशीन सहित करीब 22 लाख का नुकसान हुआ है।
बाजपुर में लकड़ी कारखाने में निकलती आग की लपटें। संवाद- फोटो : BAZPUR