फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: ट्रैप कैमरे में स्वच्छंद विचरण करते दिखे बाघ

Wed, 30 Apr 2025 12:38 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। तराई केंद्रीय वन प्रभाग के टांडा के जंगल में घायल बाघ की तलाश में दूसरे दिन भी वन कर्मियों ने अभियान चलाया। जंगल में लगाए गए ट्रैप कैमरे में बाघ के स्वच्छंद विचरण करते दिखाई देने पर विभाग ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

किसी राहगीर ने सोमवार को टांडा और संजय वन के बीच एक बाघ के घायलावस्था में होने की सूचना वन विभाग के पत्थरचट्टा गेट पर दी।
सूचना मिलते ही डीएफओ यूसी तिवारी की अगुवाई में वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों ने टांडा से संजय वन तक कई किमी के दायरे घायल बाघ की खोज की, लेकिन उसका पता नहीं चला।
विभाग ने टांडा और संजय वन के बीच कई स्थानों पर ट्रैप कैमरे लगाए। मंगलवार को भी बाघ की खोज के लिए अभियान चलाया गया। एक स्थान पर लगे ट्रैप कैमरे में बाघ विचरण करते हुए दिखाई दिया।
विज्ञापन

रेंजर रूप नारायण गौतम ने बताया राहगीर ने जिस इलाके में बाघ के घायल होने की सूचना दी थी। उसी इलाके में लगाए गए कैमरे में बाघ ट्रैप हुआ है। बाघ पूरी तरह से स्वस्थ दिखाई दे रहा है। बाघ की उम्र करीब डेढ़ साल होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें