फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: बिजली कटौती पर भड़के ठुकराल, पॉवर हाउस के बाहर धरने पर बैठे

Mon, 06 Oct 2025 01:52 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। शहर के कई इलाकों में हो रही बिजली कटौती के खिलाफ पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के गुस्सा फूट गया। रविवार रात को उन्होंने लोगों के साथ मटकोटा पावर हाउस में पहुंचकर धरना शुरू कर दिया। बाद में एसडीओ के आश्वासन पर माने।
विज्ञापन


रविवार को रुद्रपुर में पूर्व घोषित बिजली कटौती थी। दीपावली को लेकर ऊर्जा निगम लाइनों के मरम्मत के काम में दिनभर लगा रहा। शाम पांच बजे बिजली आपूर्ति बहाल होनी थी। लेकिन तय समय पर बिजली नहीं आई और कई इलाकों में अंधेरा छाया रहा। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने बताया कि उन्होंने ऊर्जा निगम के अधिकारियों से फोन पर वार्ता की। अधिकारी बिजली जल्द देने की बात करते रहे लेकिन बिजली नहीं आई। उन्हें मजबूरन लोगों के साथ मटकोटा पावर हाउस में पहुंचकर आधी रात में धरना देना पड़ा। इधर, ठुकराल के धरने पर बैठते ही एसडीओ अन्नू अरोड़ा मौके पर पहुंचे और बिजली आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन दिया। बिजली आने के बाद ही ठुकराल और अन्य लोग धरने से उठे। इस दौरान संजय ठुकराल, व्यापारी नेता संजय जुनेजा, मोहित कुमार, सौरभ, मुकेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें