फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रपुर पशु हत्याकांड: मवेशियों की हत्या कर उनके शव खाली प्लॉट में फेंके, तीन युवक चिह्नित

Wed, 12 Jan 2022 11:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर

सार

रुद्रपुर में सोमवार सुबह खाली प्लॉट में हत्या कर फेंके गए दो पशुओं के शव मिलने के बाद तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी, जिसको लेकर पुलिस पर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी को लेकर दबाव बना हुआ है।
विज्ञापन
रुद्रपुर में फ्लैग मार्च में शामिल एसएसबी के जवान। संवाद - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मवेशियों की हत्या कर उनके शव खाली प्लॉट में फेंकने के मामले में पुलिस ने यूपी के रामपुर जिले के तीन लोगों को चिह्नित किया है। पुलिस ने रुद्रपुर में उनके ठिकानों पर दबिश भी दी, लेकिन वे हत्थे नहीं चढ़े। ऊधमसिंह नगर जिला पुलिस ने रामपुर पुलिस के सहयोग से उनकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। पुलिस ने शीघ्र आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया है। तनाव के मद्देनजर रुद्रपुर में एहतियातन पीएसी और एसएसबी तैनात रही।

विज्ञापन


रुद्रपुर में सोमवार सुबह खाली प्लॉट में हत्या कर फेंके गए दो पशुओं के शव मिलने के बाद तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी, जिसको लेकर पुलिस पर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी को लेकर दबाव बना हुआ है। एसएसपी डीएस कुंवर ने बताया कि स्वार (रामपुर) के तीन युवकों को चिह्नित किया गया है। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। ये लोग रुद्रपुर में किराए पर रहते हैं, जहां पुलिस ने दबिश दी, लेकिन वे पकड़ में नहीं आए।

कुछ संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। तीनों आरोपियों के मांस के कारोबार से जुड़े होने का पता चला है। उनकी गाड़ी को ट्रेस कर लिया गया है। रामपुर पुलिस के सहयोग से उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। शीघ्र ही तीनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एसएसपी ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


इधर, गो रक्षा दल के लोगों ने भी एसएसपी डीएस कुंवर से मिलकर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। एसएसपी ने उन्हें भी शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। वहां गो रक्षा दल के जिलाध्यक्ष विराट आर्या, हैप्पी चौहान, राधे श्रीवास्तव, शोभित यादव, रितेश सक्सेना, सुनील सनातनी आदि थे।

कांग्रेस नेता ने अनिल शर्मा ने लगाया रिपोर्ट दर्ज न करने का आरोप
कांग्रेस नेता व पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा के पति अनिल शर्मा ने पुलिस पर विधायक राजकुमार ठुकराल और उनके भाई संजय ठुकराल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज न करने का आरोप लगाया। मंगलवार को वह इसकी शिकायत करने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचे, लेकिन वहां एसएसपी भी नहीं मिले।

शर्मा ने आरोप लगाया कि सोमवार को पशु हत्याकांड मामले में खुलासे की मांग को लेकर वह मौके पर पहुंचे थे। इसी दौरान विधायक के भाई ने उनके साथ हाथापाई करने की कोशिश की। विधायक ने भी उनके साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। शर्मा ने बताया कि उन्होंने ट्रांजिट कैंप थाने में पुलिस को तहरीर दी थी, लेकिन अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। इसकी शिकायत को लेकर मंगलवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचे थे, लेकिन एसएसपी डीएस कुंवर वहां नहीं मिले। शर्मा ने बताया कि एसएसपी ने फोन पर उन्हें निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया है। बुधवार दोपहर के समय एसएसपी ने उन्हें अपने कार्यालय में बुलाया है। इधर, ट्रांजिट कैंप थानाध्यक्ष सुंदरराम शर्मा ने कहा कि इस मामले में थाने में कोई तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन

गो रक्षा जिलाध्यक्ष की फेसबुक आईडी हुई सस्पेंड

पशु क्रूरता से संबंधित फोटोग्राफ साझा करने पर सोशल मीडिया ने बड़ी कार्रवाई की है। गो रक्षा दल के जिलाध्यक्ष की फेसबुक आईडी 30 दिन के लिए सस्पेंड कर दी गई है। ऐसे में अब वह नई आईडी बनाकर लोगों से जुड़ने का प्रयास कर रहे हैं।

आवास-विकास क्षेत्र में सोमवार को दो पशुओं को काटने का मामला सामने आया था। इसके बाद कटे पशुओं की तस्वीर फेसबुक पर भी साझा की गई थी। क्रूरता को दर्शाती फोटो को फेसबुक जैसे माध्यम पर साझा करने पर कार्रवाई का प्रावधान है जिसमें अब सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक, गूगल, यू ट्यूब, ट्विटर आदि अपने स्तर पर कार्रवाई करते हैं। जिसमें पहले तो यूजर को चेतावनी दी जाती है, इसके बाद भी नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जाती है।

इसके तहत फेसबुक मॉनीटरिंग टीम ने इस संबंध में कार्रवाई की है। गो रक्षा समिति के जिलाध्यक्ष विराट आर्या ने बताया कि उनकी फेसबुक आईडी 30 दिन के लिए सस्पेंड कर दी गई है। उन्होंने बताया था कि संबंधित पशु की हत्या के बाद संवेदना स्वरूप उन्होंने यह तस्वीर साझा की थी। उनका कोई गलत उद्देश्य नहीं था।

गो रक्षा दल महामंत्री ने दर्ज कराई रिपोर्ट
पशु हत्याकांड मामले में गो रक्षा दल के महामंत्री राधेराजा की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि सोमवार की सुबह खाली प्लॉट में पशुओं की हत्या कर फेंके गए शव मिले थे। उन्होंने कहा कि शवों को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि धार्मिक भावनाएं आहत करने की नीयत से ये हत्याएं की गई हों। गो रक्षा दल के उपाध्यक्ष विजय वाजपेयी ने भी इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें