फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: तीन महीने बीते लेकिन पूरी नहीं हुई जांच

Sun, 12 Jan 2025 05:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। तीन महीने बाद भी काशीपुर समेत चार ब्लॉकों के कई विद्यालयों में मिड-डे-मील समेत कई अनियमितताओं की जांच पूर्ण नहीं हो सकी है। विभागीय अधिकारी शीघ्र ही जांच पूर्ण कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजने की बात कर रहे हैं।
विज्ञापन


दो अक्तूबर 2024 को सुनील, अब्दुल गफ्फार, खेमपाल, रमेश सिंह, रुक्साना आदि ने डीईओ को शिकायती पत्र भेजा था। उन्होंने कहा था कि जसपुर के राप्रावि-राउप्रावि बाबरखेड़ा, सरबरखेड़ा, काशीपुर में औझान, अल्ली खां, रेलवे टांडा, ढकिया गुलाबो, अजीतपुर, सुदामालाल, बाजपुर में गणेशपुर, शिवपुरी, बाजपुर प्रथम व द्वितीय, बाजपुर गांव, रमपुरा साकर, गदरपुर में कूल्हा, गूलरभोज में अनियमितताएं हैं। इन स्कूलों में मध्याह्न भोजन में निम्न श्रेणी की खाद्य पदार्थ का प्रयोग होने, अतिरिक्त पोषण मैन्यू के अनुसार नहीं बांटने, पर्याप्त फर्नीचर की व्यवस्था नहीं होने, शिक्षक शिक्षण कार्य के बजाय मोबाइल देखने आदि का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की थी। पत्र में खास बात यह है कि शिकायतकर्ताओं ने अपना पता, मोबाइल नंबर तक नहीं दर्शाया है। डीईओ ने संबंधित उप शिक्षाधिकारी को स्कूलों का औचक निरीक्षण कर आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे लेकिन तीन माह बाद भी जांच पूर्ण नहीं हो सकी है।
विद्यालयों की जांच के लिए दो टीमें गठित की थीं। ब्लॉक के लगभग सभी स्कूलों की जांच हो चुकी है। एक स्कूल की जांच शेष है। शीघ्र ही जांच कराकर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- धीरेंद्र कुमार साहू, प्रभारी खंड शिक्षाधिकारी, काशीपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें