फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराज्यीय ऑटो लिफ्टर गैंग के तीन सदस्य धरे

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने चोरी की 10 बाइकें व एक स्कूटी बरामद की है। यह लोग चोरी के वाहनों को औने-पौने दामों में बेचते थे। आरोपियों पर पूर्व में भी वाहन चोरी के केस दर्ज हैं।
विज्ञापन

रुद्रपुर कोतवाली में एसपी सिटी मनोज कत्याल ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि सोमवार को चेकिंग के दौरान करतारपुर रोड पर तीन लोग बिना नंबर की बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। पुलिस ने बाइक के चेसिस नंबर की जांच की तो बाइक चोरी की निकली। पुलिस ने उनसे सख्ती से पूछताछ की उन्होंने बाइक चुराने की बात कबूल की। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम रजनीश थापा निवासी पीलीभीत (यूपी), रितिक निवासी रम्पुरा (रुद्रपुर) और सूरज निवासी ट्रांजिट कैंप (रुद्रपुर) बताया।
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर रामपुर रोड स्थित एक होटल के आगे खंडहर से नौ बाइकें व एक स्कूटी बरामद की। उन्होंने बताया कि ये वाहन उन्होंने रुद्रपुर और भोजीपुरा (यूपी) से चुराए थे। एसपी सिटी कत्याल ने बताया कि पकड़े गए आरोपी नशे के आदी हैं। नशे के खर्चों को पूरा करने के लिए वे लोग वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। चोरी की बाइकों को शेरगढ़ के एक व्यक्ति को औने-पौने दामों में बेचते हैं। वे लोग बेचने से पहले नंबर प्लेट बदल देते थे या हटा देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके विरुद्ध पूर्व में वाहन चोरी के केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें