फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन जुआरियों पर लगेगा गुंडा एक्ट

Thu, 26 Nov 2015 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लालपुर में जुएं के बड़े खेल का भंडाफोड़ होने के बाद पुलिस जुआरियों पर सख्त एक्शन करने के मूड में है। एसएसपी ने बरामद हुए दो असलहों का लाइसेंस निरस्त करने और तीन जुआरियों पर गुंडा एक्ट लगाने के निर्देश अधीनस्थों को दिए हैं। पकड़े गए जुआरियों का अपराधिक रिकार्ड भी खंगाला जा रहा है। बुधवार
विज्ञापन

रात एसएसपी के निर्देश पर सीओ रुद्रपुर की अगुवाई में टीम ने महाराजपुर रोड स्थित एक मकान में छापा मारकर 14 जुआरियों को पकड़ा था। पुलिस ने मौके से 4 लाख नकद, 32 बोर के 2 रिवाल्वर और 16 मोबाइल बरामद किए थे। एसएसपी ने टीम को इनाम के साथ ही लालपुर चौकी प्रभारी को तत्काल निलंबित कर दिया था।
विश्वस्त सूत्रों के अनुसार घर में जुएं का खेल काफी लंबे समय से चल रहा था। जुआ खेलने जिले से ही नहीं बल्कि सीमावर्ती बरेली और रामपुर जिले से भी बड़े व्यवसायी, प्रापर्टी डीलर और ठेकेदार आते थे। बड़े मोटे पैमाने पर जुआ का धंधा बेरोकटोक चलता था। बताया जा रहा है कि अगर बुधवार रात छापा एक घंटा और देरी से पड़ता तो इससे भी ज्यादा रकम और लोग पकड़ में आ सकते थे।
विज्ञापन

हालांकि जो जुआ पुलिस ने पकड़ा वो भी कम बड़ा नहीं है। इधर, एसएसपी केवल खुराना ने जब घटनास्थल से बरामद रिवाल्वरों के लाइसेंस के बारे में जानकारी ली तो एसएसआई किच्छा योगेश उपाध्याय ने आरोपियों की ओर से लाइसेंस नहीं दिखाने की बात कही। एसएसपी ने लाइसेंस धारक प्रताप सिंह नेगी मल्ली देवरिया और प्रवीण कुमार रामेश्वरपुर का लाइसेंस निरस्त करने के आदेश दिए।
एसएसआई योगेश उपाध्याय के आदेश पर मकान स्वामी दिनेश पांडे के साथ प्रताप और प्रवीण पर गुंडा एक्ट लगाने की कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा अन्य जुआरियों का आपराधिक रिकार्ड भी खंगाला जा रहा है। आपराधिक रिकार्ड मिलने पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें