फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगने से तीन मवेशी जिंदा जले, युवक झुलसा

विज्ञापन
काशीपुर, झोपड़ी की आग में झुलसा मोहर सिंह। - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
काशीपुर। कुंडा थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात एक झोपड़ी में आग लग गई। आग से झोपड़ी में बंधे तीन मवेशियों की झुलसने से मौत हो गई जबकि मवेशियों को बचाने के प्रयास में एक युवक भी झुलस गया। एक और झोपड़ी के भी आग की चपेट में आने से उसमें रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन

कुंडेश्वरी चौकी क्षेत्र स्थित गांधीनगर निवासी मोहर सिंह की झोपड़ी में शनिवार देर रात आग लग गई। इस झोपड़ी में तीन मवेशी बंधे थे। मोहर सिंह ने मवेशियों को आग से बचाने का प्रयास किया तो वह भी आग की चपेट में आकर झुलस गया। इसी बीच आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिसकी चपेट में आने से तीनों मवेशियों की झुलसने से मौत हो गई।
कुछ ही देर में आग ने पड़ोस में रहने वाले फूल सिंह की झोपड़ी को भी अपनी चपेट में ले लिया। इससे उसकी झोपड़ी में रखा अनाज, कपड़े आदि जलकर नष्ट हो गए। सूचना पर पहुंची कुंडेश्वरी चौकी पुलिस ने झुलसे मोहर सिंह को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल भेजा। रविवार को राजस्व विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन किया। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

बिस्तर में आग लगने से युवक झुलसा
जसपुर। बिस्तर में आग लगने से एक ग्रामीण युवक झुलस गया। गंभीर हालत में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से काशीपुर रेफर कर दिया गया है। ग्राम गौरा फार्म निवासी देवराज सिंह (30) शनिवार रात को अंगीठी जलाकर सोया था।
अचानक अंगीठी से निकली चिंगारी उसके बिस्तर तक पहुंच गई और आग धधक गई। इससे पहले की देवराज कुछ समझ पाता, वह पूरी तरह से आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। उसकी बहन नन्ही देवी ने ग्रामीणों के साथ मिलकर किसी तरह से बचाया और सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।
ईएमओ डॉ. सुशांत भारद्वाज ने देवराज की गंभीर हालत को देखते हुए उसे काशीपुर के एलडी भट्ट अस्पताल रेफर कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि देवराज अकेला ही अपने घर में रहता था और शराब पीने का आदी है। आशंका जताई जा रही है कि नशे के कारण उसे आग लगने का पता नहीं चला, जिस कारण वह गंभीर रूप से झुलस गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें