कुंडा पुलिस की हिरासत में आरोपी। संवाद
- फोटो : KASHIPUR
काशीपुर/ बाजपुर। कुंडा और बाजपुर थाना पुलिस ने 51 ग्राम स्मैक के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों का एनडीपीएस एक्ट में चालान किया है।
कुंडा थाना प्रभारी प्रदीप नेगी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मंडी के पिछले गेट के पास से ग्राम बाबरखेड़ा निवासी शाहिद हुसैन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 30.13 ग्राम स्मैक बरामद की है। पुलिस ने आरोपी का एनडीपीएस एक्ट में चालान किया है। पुलिस के अनुसार बरामद स्मैक की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में तीन लाख रुपये से अधिक बताई गई। उन्होंने बताया कि नशाखोरी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
उधर, बाजपुर की सीओ वंदना वर्मा ने बताया कि सोमवार को पुलिस को सूचना मिली कि दो युवक रेलवे स्टेशन के पास स्मैक की तस्करी के लिए आए हैं। सूचना पर कोतवाल भूपेंद्र सिंह बृजवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कुलजीत सिंह निवासी उझानी जंगल बाजपुर और रजवंत सिंह निवासी ग्राम इटव्वा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कुलजीत के पास से 10.03 ग्राम और रजवंत के पास से 10.98 ग्राम स्मैक बरामद की है। पुलिस ने एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू भी इनके पास से पकड़ा। सीओ ने बताया कि आरोपी बरेली से स्मैक लाकर यहां बेचते हैं।