फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईआर से वो लोग डरें जो बाहरी क्षेत्रों से आकर यहां बसे हैं : विधायक पांडेय

Fri, 14 Aug 2026 12:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
एसआईआर को लेकर पत्रकारों से वार्ता करते विधायक अरविंद पांडेय
विज्ञापन
कांग्रेस पर बाहरी क्षेत्र से आकर बसे लोगों को बचाने का लगाया आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गदरपुर। मतदाता सूची से नाम काटे जाने और आपत्तियों पर कांग्रेस नेताओं के आरोपों पर विधायक अरविंद पांडेय ने पलटवार किया है। उन्होंने कांग्रेस पर बौखलाहट में अनर्गल आरोप लगाने का दावा किया।
बृहस्पतिवार को अनहद इंडस्ट्रीज में पत्रकारों से बातचीत में विधायक अरविंद पांडेय ने कहा कांग्रेस सहित समूचा विपक्ष भाजपा को बदनाम करने की साजिश रच रहा है। खासकर मुस्लिम समाज के मतदाताओं को बरगलाया जा रहा है। उन्होंने कहा 52 हजार मुस्लिम मतदाताओं में से करीब 11 हजार मुस्लिम मतदाताओं को नोटिस दिया गया है। उन्होंने कहा एसआईआर से वो लोग डरें जो बाहरी क्षेत्रों से आकर यहां बसे हैं। उनमें किसी भी धर्म का मतदाता हो सकता है। उन्होंने कहा कांग्रेस बाहरी क्षेत्रों से आकर यहां बसे लोगों को बचाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने कहा भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता उन फर्जी मतदाता बनने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस के माध्यम से सख्त कार्रवाई करने के लिए हर संभव प्रयास करेगा। पत्रकार वार्ता के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक हुड़िया, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेश खुराना, लवली हुड़िया और नरेंद्र कोरंगा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें