फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: जमीन की खरीद-फरोख्त में धोखाधड़ी करने वालों ने ले रखी ही पुलिस सुरक्षा

Mon, 12 Jan 2026 01:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। सुखवंत सिंह से जमीन की खरीद-फरोख्त में धोखाधड़ी करने वाले चार लोगों ने लगभग दो महीने पहले हाईकोर्ट से पुलिस सुरक्षा ले रखी है। उनके सुरक्षा अधिकारी काशीपुर कोतवाली प्रभारी बनाए गए हैं।
विज्ञापन


आईटीआई थाना क्षेत्र के ग्राम दक्षिणी पैगा निवासी सुखवंत सिंह पुत्र तेजा सिंह ने अप्रैल 2025 में लगभग साढ़े सात एकड़ एक जमीन का सौदा लालपुर बक्सौरा में अमरजीत सिंह, आशीष चौहान, कुलविंदर सिंह और गुरप्रेम सिंह के साथ लगभग चार करोड़ रुपये में किया था।
पिता ने बताया कि जमीन का सौदा होने के बाद सुखवंत सिंह ने एक करोड़ रुपये ऑनलाइन और शेष रकम नकद इन लोगों को दी थी। इसके बाद इन चार लोगों ने जिस जमीन का सौदा किया था वह मौके पर नहीं था। उन लोगों ने किसी अन्य की जमीन दिखा दी थी।
विज्ञापन

इस दौरान इन लोगों ने कई बार अलग-अलग जमीन दिखाई लेकिन सुखवंत सिंह ने जमीन पर कब्जा नहीं लिया। इस दौरान जमीन को लेकर विवाद होने लगा। बताया इस संबंध में पैगा चौकी में सितंबर माह में एक बार दोनों पक्ष के बीच बातचीत हुई थी। उसके बाद वह समझौते में रुपये लौटाने से मुकर गए। तब विवाद गहराने लगा और सुखवंत सिंह पुलिस अधिकारियों के चक्कर लगाने लगा।
बताया जा रहा है इस बीच किसी अनहोनी से बचने के लिए अमरजीत सिंह, आशीष चौहान, कुलविंदर सिंह व गुरप्रेम सिंह ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से हाईकोर्ट से पुलिस सुरक्षा की अर्जी लगा दी। कोर्ट ने प्रार्थना पत्र को स्वीकार करते हुए 29 नवंबर 2025 को अमरजीत सिंह, आशीष चौहान, कुलविंदर सिंह व गुरप्रेम सिंह पुलिस सुरक्षा के आदेश दे दिए। इसके सुरक्षा अधिकारी काशीपुर कोतवाली प्रभारी बनाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें