काशीपुर। खेल महाकुंभ मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी के आयोजन के लिए शिक्षा विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। विभाग ने जिले के सातों ब्लॉकों के लिए 30,29,400 रुपये का बजट जारी कर दिया है। काशीपुर में 11 सितंबर से खेल प्रतियोगिताएं प्रस्तावित हैं।
सीईओ हरेंद्र मिश्रा की ओर से जारी पत्र के अनुसार न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता कराने के लिए 16,000 और पुरस्कार राशि के लिए 96,200 रुपये प्रति न्याय पंचायत राशि दी गई है। बीईओ जसपुर के खाते में 4,48,800, काशीपुर बीईओ के खाते में 3,36,600, बाजपुर बीईओ के खाते में 4,48,800, गदरपुर बीईओ के खाते में 3,36,600, रुद्रपुर बीईओ के खाते में 5,61,000, सितारगंज बीईओ के खाते में 4,48,800 और खटीमा बीईओ के खाते में 4,48,800 रुपये भेजे गए हैं। उन्होंने विकासखंड स्तर पर तैनात न्याय पंचायत प्रभारियों के खातों में धनराशि ट्रांसफर करने के निर्देश दिए हैं ताकि समय से प्रतियोगिता संपन्न हो सके।