फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: मल्टी स्टोरी पार्किंग तैयार पर लटक गया एसपी कार्यालय का निर्माण

Wed, 09 Sep 2026 12:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। काशीपुर में बहुमंजिला पार्किंग का निर्माण पूरा हो गया है लेकिन तीसरे माले पर प्रस्तावित एसपी कार्यालय का महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट अधर में लटक गया है। इसके लिए ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने करीब ढाई करोड़ की राशि का इस्टीमेट तैयार किया था। दो साल से इस प्रस्ताव को मंजूरी नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन

शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए करीब 18 करोड़ की लागत से मल्टी स्टोरी पार्किंग का निर्माण कराया गया है। पूर्व में इस स्थान पर बंदी गृह और बाद में एसपी कार्यालय संचालित होता रहा है। पुलिस विभाग ने यह स्थान इस शर्त पर खाली किया था कि विकास प्राधिकरण इस भवन में एसपी कार्यालय, एसओजी, सीपीयू और पुलिस कंट्रोल रुम के लिए बिल्डिंग बनाकर देगा। शुरुआत में विकास प्राधिकरण ने एसपी ऑफिस के लिए भवन के प्रथम तल पर 3500 वर्ग फीट जगह आवंटित की थी। बाद में इसमें बदलाव करते हुए एसपी आफिस के लिए तीसरी मंजिल पर 6500 वर्ग फीट जगह प्रदान की गई।
निर्माण एजेंसी ने एसपी कार्यालय न बनाकर ऊपरी मंजिल को टिनशेड डालकर छोड़ दिया। एसपी कार्यालय के लिए डीपीआर तैयार कर पुलिस मुख्यालय भेजी गई थी। पार्किंग की जमीन और तीसरे तल के स्वामित्व की स्थिति स्पष्ट नहीं होने के कारण बजट आवंटित करने में दिक्कत आ रही है। इसी पेंच के चलते एसपी कार्यालय, एसओजी, सीपीयू और कंट्रोल रूम का पूरा प्रस्ताव लटका पड़ा है।
विज्ञापन


कोट-
काशीपुर में एसपी कार्यालय के लिए भवन का प्रस्ताव पुलिस विभाग की ओर से अभी नहीं मिला है। इस्टीमेट के साथ प्रस्ताव मिलने पर एसपी आफिस के निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी। -पंकज उपाध्याय, सचिव जिला विकास प्राधिकरण।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें