फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांजिट कैंप में एक के बाद एक सात घरों में चोरी

विज्ञापन
रुद्रपुर में तोड़ी गई कुंडी। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। एसएसपी डीएस कुंवर के तमाम सुरक्षा दावों की चोरों ने होली पर पोल खोलकर रख दी। ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में होली की रात चोरों ने एक नहीं बल्कि सात घरों के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल को मौका मुआयना कर सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

28 मार्च को एसएसपी ने सीओ और सभी थानाध्यक्षों के साथ वीडियो कांफ्रेंस के जरिये बैठक की थी। उन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने और शांति व्यवस्था को खराब रखने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। लेकिन होली के दिन शहर के कई स्थानों पर हुड़दंगियों ने जमकर उत्पात मचाया।
वहीं, ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर आठ आनंद विहार फुलसुंगा में चोरों ने एक साथ सात बंद घरों के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। पीड़ित राधेश्याम गंगवार ने बताया कि वह 28 मार्च को अपने ससुराल बरेली में होली मनाने के लिए गए थे। चोरों ने उनके घर का ताला तोड़कर दो तोला सोना और 55 हजार की नकदी चुरा ली।
विज्ञापन

वही, जितेंद्र गंगवार के घर से चोर 42 सौ रुपये चुरा ले गए। इसी तरह संजय कुमार दुबे, जयसिंह यादव, अजय सिंह, मनोज सिंह राणा और चंद्रमोहन के घर का ताला तोड़कर कुल डेढ़ तोला सोना और 10 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली गई।
सीओ अमित कुमार ने बताया कि घटनास्थल का मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोरों की पहचान की जा रही है। इधर, एक साथ सात घरों में ताले टूटने से पुलिस की गश्त और सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं। होली से एक रात पहले भी सिडकुल ढाल के पास कुछ लोगों ने फायरिंग कर दहशत फैलाई थी।
फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से नहीं सुन रही पुलिस
रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के फरियादियों की कॉल पर समस्याएं गंभीरता से न सुने जाने की शिकायतें मिल रही हैं। जबकि डीजीपी ने कॉल पर शिकायतों को गंभीरता से लेने की बात कही है। चोरी की सूचना भी थानाध्यक्ष को दी गई लेकिन पुलिस सूचना के कई घंटे बाद मौके पर पहुंची।
वहीं दरोगा ने ट्रांजिट कैंप क्षेत्र के जिस युवक को मानसिक रूप से कमजोर बताया था, वह कई दिनों से न्याय के लिए थाने और अधिकारियों के चक्कर काट रहा है। पुलिस को उसकी समस्या सुनने की भी फुर्सत नहीं है। पार्षद सुरेश गौरी ने पुलिस से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है। (संवाद)

रुद्रपुर में चोरी के बाद लोगों से जानकारी जुटाता पुलिस कर्मी।- फोटो : RUDRAPUR

रुद्रपुर में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान दिखाता पीड़ित।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें