रुद्रपुर गोल मार्केट गुरुद्वारा में सम्मानित किए गए पदाधिकारी।
- फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा की संगत की अगुवाई में मंगलवार को एक बैठक हुई। इसमें सर्व सहमति से नई कमेटी का गठन किया गया। इसके तहत जसपाल सिंह को गुरुद्वारा श्री गुरु सभा गोल मार्केट का प्रधान बनाया गया।
इसके अलावा महासचिव मंजीत सिंह मक्कड़, उपप्रधान सतनाम सिंह को, उप महासचिव सचिव परमिंदर सिंह पम्मा को, कोषाध्यक्ष हरविंदर सिंह जॉनी और मेडिकल इंचार्ज गुरमीत सिंह बठला को बनाया गया। वहां सुरमुख सिंह, राम बेदी, तजिंदर खरबंदा, जोगेंदर सिंह मोंगा, संतोख सिंह, इंदरजीत सिंह, सरनजीत, अमरजीत सिंह आदि थे। (संवाद)