फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपनियों को आयात-निर्यात के लिए नहीं जाना पड़ेगा मुंबई

Sun, 18 Sep 2016 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 पंतनगर के सिडकुल में मल्टी लॉजिस्टिक पार्क से अब विदेश में भी आयात और निर्यात के द्वार खुल गए हैं। इसका शुभारंभ शनिवार को कस्टम के मेरठ जोन के चीफ कमिश्नर, रेलवे और कॉनकोर के अधिकारियों ने इस सुविधा का विधिवत शुभारंभ किया।
विज्ञापन


साथ ही लॉजिस्टिक पार्क से एक मालगाड़ी कंटेनरों को लेकर रवाना भी की गई। कॉनकोर कंपनी के प्रबंध निदेशक अनिल कुमार गुप्ता, एससीआईसीएल के प्रबंध निदेशक डा. राजेश कुमार और मेरठ जोन के मुख्य आयुक्त देवेन्द्र मिश्रा ने संयुक्त रुप से हरी झंडी दिखाकर इस सुविधा का शुभारंभ किया।


उत्तराखंड सरकार के सिडकुल और रेलवे के ज्वाइंट वेंचर कॉनकोर की स्थापना यहां पर सिडकुल के उद्यमियों के माल का आदान-प्रदान के लिए किया गया है। इसका विधिवत शुभारंभ सात माह पहले रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने किया था।
विज्ञापन


लॉजिस्टिक पार्क लगभग 40 एकड़ भूमि पर रामपुर-नैनीताल एनएच 87 के पास स्थापित किया गया है। इसके तहत इज्जतनगर मंडल के रामपुर एवं काठगोदाम से जाने वाली ट्रेनों में कार्गो को बंदरगाह में भेजा जाएगा। इससे अब मुंबई और  गुजरात जाने से छुटकारा मिल जाएगा।


अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि एमएलपी पंतनगर द्वारा लॉजिस्टिक सेवाओं के विकास के माध्यम से रेल परिवहन में बढ़ोतरी होगी। मेरठ जोन के मुख्य आयुक्त देवेन्द्र मिश्रा ने कहा कि पार्क में सेवाओं की मांग बढ़ने से लगभग तीन हजार लोगों को रोजगार का अवसर मिलेगा। एमएमएलपी के आयात भंडार गृह का उद्घाटन अजय आनंद ने किया। इस अवसर पर आईआएस पीके गोयल, संजय स्वरुप, राहुल सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें