रुद्रपुर में चोरों ने खंगाला किराना स्टोर।
- फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। शहर में चोरी की घटनाएं थम नहीं रही हैं। चोरों ने अब भूरारानी में किराना की दुकान का ताला तोड़कर 15 हजार रुपये और घी के छह डिब्बे चोरी कर लिए। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर की गतिविधि कैद हुई है।
बुधवार को कोतवाली में दी तहरीर देते हुए भूरारानी निवासी अनिल मिश्रा ने पुलिस को बताया कि एलायंस सिटी वन रोड भूरारानी में उनका जनरल स्टोर है। मंगलवार की शाम वह दुकान को बंद कर घर चले गए थे। बुधवार को दुकान पर पहुंचे तो अंदर सारा सामान बिखरा हुआ था। चोर दुकान के गल्ले में रखे 15 हजार नकदी और देशी घी के छह डिब्बे पार कर ले गए। पीड़ित अनिल का आरोप है कि क्षेत्र में इससे पहले करीब 10 दुकानों में चोरी हो चुकी है। पुलिस एक-दो आरोपियों को पकड़कर मामले का खुलासा कर देती है। उन्होंने पुलिस से क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है। पुलिस के अनुसार सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर चोर की पहचान की जा रही है।