फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड केस जीरो होने से पहले महाविद्यालयों की कक्षाऐं नहीं चलेंगी: धनसिंह रावत

विज्ञापन
काशीपुर में लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित करते उच्च शिक्षा मंत्री। - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
काशीपुर/जसपुर। उच्च शिक्षा राज्यमंत्री धन सिंह रावत का कहना है कि जब तक कोरोना के केस जीरो नहीं हो जाते और सभी छात्र-छात्राओं को कोविड का टीका नहीं लग जाता तब तक महाविद्यालयों में कक्षाएं शुरू नहीं होंगी। मुख्यमंत्री के चुनाव लड़ने को लेकर उनका कहना था कि सीएम के सदन के सदस्य न होने से कोई सांविधानिक संकट नहीं आएगा वह चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन

बुधवार को रावत पूर्व जिला कोआपरेटिव बैंक के चेयरमैन स्व. नरेंद्र मानस के पुत्र मानवेंद्र मानस के आवास पर पहुंचे थे। यहां उन्होंने लोकतंत्र सेेनानी महेश चंद्र अग्रवाल और सुशील को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। उनका कहना था कि सरकार जल्द ही लोकतंत्र सेनानियों के प्रमाणपत्र जारी करेगी। महाविद्यालयों के शिक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि वह छात्रों को ऑनलाइन पढ़ाएं। वहां मेयर ऊषा चौधरी, भाजपा नेता राम मेहरोत्रा, नगर अध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट, कमलेश कुमार, राजेंद्र सैनी, प्रशांत पंडित, गुरविंदर सिंह चंडोक आदि थे। इधर, जसपुर में पूर्व विधायक डॉ शैलेंद्र मोहन सिंघल के निवास पर रुके सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत का भाजपाइयों ने स्वागत किया। किसान सेवा सहकारी समिति के चेयरमैन देवेंद्र सिंह ने ज्ञापन देकर क्षेत्र की सहकारी समितियों में उर्वरक का कोटा बढ़ाए जाने की मांग की। वहां पर अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार, सुरेंद्र चौहान, सुधीर विश्नोई, तरुण गहलोत, देवेंद्र चौहान, विश्वपाल विश्नोई, डॉ सुदेश चौहान, विनोद प्रजापति आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें