काशीपुर। रामनगर रोड पर स्थित स्टेडियम की तीन साल पहले गिरी दीवार को अब तक बनने का इंतजार है। इस कारण यहां अराजक तत्वों के प्रवेश की संभावना बनी रहती है। करीब तीन साल पूर्व स्टेडियम के मुख्य भवन के पास से शौचालय तक करीब 50 मीटर दीवार बरसात के दौरान गिर गई थी। डेढ़ साल पूर्व टिन की चादरें लगाकर क्षेत्र को बंद किया गया। कई बार जिले के संबंधित अधिकारी से दीवार बनवाने की डिमांड की गई लेकिन समस्या का समाधान आज तक नहीं हो सका।
स्टेडियम के भीतर दीवार गिरने की जानकारी है। इसका प्रस्ताव तैयार कराया जा रहा है। शीघ्र ही दीवार का निर्माण कराया जाएगा। -जानकी कार्की, जिला क्रीड़ाधिकारी, ऊधमसिंह नगर