काशीपुर। कर्नाटक में आयोजित राष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग में काशीपुर के साहिल ने कांस्य पदक हासिल कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। 22-30 जून तक कर्नाटक में महिला-पुरुष राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
काशीपुर के लॉ कॉलेज में एलएलबी आठवें सेमेस्टर के छात्र मोहम्मद साहिल ने डेड लिफ्ट में कांस्य पदक प्राप्त किया है। क्रीड़ा प्रभारी दीपक गुप्ता ने बताया कि साहिल पिछले साल पंजाब के पटियाला में भी 9वीं रैंक अर्जित कर चुके हैं। विमला गुड़िया, डॉ. आरएन सिंह, डॉ. सुधीर दुबे आदि ने उन्हें बधाई दी।