फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी भागी, पूरे परिवार पर मुकदमा

Fri, 11 Dec 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली अंतर्गत लंबाखेड़ा गांव में एक किशोरी को भगाने का आरोप लगाते हुए पूरे परिवार पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने एक परिवार के पांच सदस्यों सहित कुल सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 कोतवाली में दर्ज मुकदमे में लंबाखेड़ा निवासी एक व्यक्ति ने कहा कि वह चार दिसंबर की रात परिवारजनों के साथ सोया था। गांव में ही रिश्तेदारी में आए विजय ने उसे जगाकर किसी राजेंद्र का पता पूछा। जिसके बाद उसकी 17 वर्षीय पुत्री लापता है। आरोप है कि विजय ही पुत्री को लेकर गया है।
उसने अपनी पुत्री की शादी फरवरी में रामपुर से तय कर रखी थी। पुत्री अपने साथ शादी के लिए बनाए गये जेवरात और 35 हजार रुपये भी ले गई है। घटना के बाद से गांव का ही युवक राजेंद्र भी गायब है। पीड़ित ने पुत्री को भगाने का आरोप लगाते हुए जसोद उसकी पत्नी कांति, पुत्र राजेंद्र, महेंद्र, मुकेश के अलावा दो अन्य युवकों राजेंद्र और विजय पता अज्ञात के खिलाफ धारा 363, 366 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें