फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम की मौत, हंगामा

Thu, 10 Dec 2015 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/बाजपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीपीपी मोड से संचालित सीएचसी में नवजात शिशु की मौत होने का आरोप लगाते हुए परिजनों और भाजपाइयों ने हंगामा किया। इस दौरान पीपीपी मोड के प्रभारी अशोक पटेल से तीखी झड़प हो गई। मौके पर पहुंचे एसआई एके धनकड़ को पीड़ित परिजनों ने तहरीर सौंपी। परिजनों ने तीन दिन के शिशु को इलाज के लिए सीएचसी में लाया गया जहां डाक्टरों की लापरवाही बरतने और रेफर के बाद समय से 108 एंबुलेंस नहीं मिलने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

आरोप है कि गांव भौनाइस्लामनगर निवासी देवेंद्र राय की पत्नी अनीता राय को प्रसव के लिए रविवार को रात सीएचसी में भर्ती कराया गया था। डाक्टरों ने पीड़ित परिजनों से अपनी मर्जी से निजी अस्पताल ले जाने की बात लिखकर हस्ताक्षर करा लिए। डाक्टरों ने प्रसव पीड़ित महिला को वार्ड से बाहर कर दिया। परिजन मजबूरन महिला को प्रसव के लिए निजी अस्पताल ले गए, जहां महिला ने दो नवजात शिशुओं को जन्म दिया।
बुधवार को रात शिशुओं की हालत गंभीर होने पर परिजन फिर सीएचसी ले आए। इस दौरान डाक्टरों ने नवजात मासूमों को बिना देखे ही हल्द्वानी के लिए रेफर कर दिया। पल्ला झाड़ लिया। परिजनों ने अस्पताल में खड़ी 108 एंबुलेंस वाहन उपलब्ध कराने की कोशिश की। लेकिन एंबुलेंस नहीं मिली। 108 पर फोन करने पर कोटाबाग से एंबुलेंस पहुंची। इस दौरान एक शिशु ने दम तोड़ दिया। बृहस्पतिवार को सुबह 11 बजे भाजपा नेता राजेश कुमार, नगराध्यक्ष विकास गुप्ता के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता एकत्र होकर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार के साथ हंगामा कर सांकेतिक धरना दिया। पीपीपी मोड प्रबंध तंत्र, डाक्टरों को खूब खरी खोटी सुनाई। वहां विमल शर्मा, कुलदीप सिंह, टिंकू यादव, बब्बन सिंह, गौरव सिंघल, जगतजीत सिंह, राजेश वर्मा, विशाल चौहान, मोहित, आशीष ठाकुर, सुमित आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें