फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: छात्रा ने समर्थकों संग कोतवाली में एसएसआई का किया घेराव

Fri, 10 Apr 2026 01:48 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। आठ दिन पहले पीजी कॉलेज में चुनावी रंजिश के चलते छात्रों के दो गुटों के बीच हुआ विवाद अब गहराता जा रहा है। बृहस्पतिवार को छात्रा ने समर्थकों के साथ कोतवाली में हंगामा कर एसएसआई का घेराव किया। कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन


बीती एक अप्रैल को परीक्षा सुधार के लिए कोषाध्यक्ष पद की प्रत्याशी रहीं गुनगुन अपने समर्थकों के साथ प्राचार्य डा. बीके सिंह को मांगपत्र सौंपने गई थीं। इस दौरान गुनगुन और छात्र संघ अध्यक्ष महेंद्र बोरा के बीच विवाद हो गया जिस पर हंगामा हो गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी थी। छात्रा गुनगुन का आरोप है कि आरोपियों ने उसके साथ अभद्रता करते हुए अपमानित किया था। तहरीर देने के बाद भी पुलिस प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की। बृहस्पतिवार को छात्रा गुनगुन उत्तराखंड वाल्मीकि दलित समाज सुधार संगठन के प्रदेशाध्यक्ष अनिल वाल्मीकि के साथ कोतवाली पहुंची। उन्होंने एसएसआई विक्रम सिंह धामी का घेराव कर किया। आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। वहां लोकेश, दिनेश सैनी, दीपक कुमार, नरेश चौहान, शिवानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें