काशीपुर। सिंचाई विभाग की भूमि पर अवैध कब्जा करके बनाई गई मजार को प्रशासन ने 30 मिनट में ध्वस्त कर दिया। बृहस्पतिवार तड़के हुई कार्रवाई में नीझड़ा के मालवा फार्म में 144 वर्गफुट जमीन पर बुलडोजर चलाकर अतिक्रमणमुक्त कराया गया।
एडीएम पंकज उपाध्याय ने बताया कि सरकारी भूमि से अवैध कब्जे हटाने के क्रम में सिंचाई विभाग की भूमि पर अवैध संरचना चिन्हित की गई थी। इस पर सिंचाई विभाग की ओर से 26 मई को नोटिस जारी किया था। सुबह करीब पांच बजे टीम पहुंची और आधे घंटे में अतिक्रमण हटा दिया गया था।
उन्होंने बताया कि इस दौरान किसी तरह का कोई विरोध नहीं हुआ। वहां पर तहसीलदार पंकज चंदौला, सिंचाई विभाग के ईई अजय कुमार जॉन, एसपी अभय सिंह, कोतवाली प्रभारी अमर चंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।