फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: हज यात्रा की दूसरी किस्त के 1.25 लाख रुपये 31 तक होंगे जमा

Thu, 16 Oct 2025 02:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

जसपुर। हज कमेटी ऑफ इंडिया ने हज यात्रा से जुड़े खर्च की दूसरी किस्त की धनराशि तय की है। प्रत्येक आवेदकों को दूसरी किस्त के 1.25 लाख रुपये 31 अक्तूबर तक जमा करने होंगे। आवेदकों को समय से किस्त जमा करनी होगी।
विज्ञापन


उत्तराखंड राज्य हज समिति के अधिशासी अधिकारी मोहम्मद आरिफ ने बताया कि इस साल प्रदेश के 1491 लोगों ने हज-2026 के लिए आवेदन किया था। इनमें 1387 लोगों का चयन हुआ है। प्रतीक्षा सूची के 142 आवेदक भी इसमें शामिल हैं। उन्होंने बताया कि यात्रियों की जेब पर बोझ न पड़े, इसके लिए केंद्रीय हज समिति ने चयनित आवेदकों को तीन किस्तों में यात्रा खर्च की रकम जमा करने की सहूलियत दी है। चयनित आवेदकों ने 1,52,300 रुपये की पहली किस्त जमा कर दी है। दूसरी किस्त के 1.25 लाख रुपये 31 अक्तूबर तक जमा करने होंगे। उन्हें हज कमेटी के बैंक ऑफ इंडिया व यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के खाते में रकम जमा करनी होगी। यह रकम हज कमेटी की वेबसाइट पर ऑनलाइन भी जमा की जा सकती है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें