गदरपुर। नगर में मंगलवार को जागृति एक नई पहल सामाजिक संस्था ने प्रेसवार्ता कर धर्म परिवर्तन की बढ़ती घटनाओं पर चिंता जताते हुए विरोध किया गया। साथ ही ऐसे मामले में कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है।
संस्था के संरक्षक राकेश भुड्डी ने कहा कि कुछ लोग हिंदू समाज के लोगों का धर्म परिवर्तन कराने में लगे हुए हैं जिसकी संस्थान निंदा करती है। उन्होंने इसे सनातन संस्कृति पर प्रहार बताते हुए कहा कि इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
संस्था के अध्यक्ष विजय अरोरा ने कहा कि सनातन धर्म हमारी पहचान और संस्कृति की जड़ है। किसी भी प्रकार के भय, दबाव या लालच में धर्म बदलना न तो नैतिक रूप से उचित है और न ही सामाजिक रूप से।
उन्होंने प्रशासन से प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने वाले लोगों पर कड़ी नजर रखने और कानून के तहत सख्त कार्रवाई करने की मांग की। वहां महामंत्री आकाश अरोरा, किशन गुप्ता, संजू शर्मा, विपिन गुप्ता और विपुल प्रजापति मौजूद रहे।