काशीपुर। राधेहरि पीजी कॉलेज की प्राचार्य पर वित्तीय गड़बड़ियों के आरोपों की जांच पूरी होने के तीन महीने बाद भी रिपोर्ट शासन स्तर पर धूल फांक रही है। वहीं उच्च निदेशक रिपोर्ट का अध्ययन करने की बात कर पल्ला झाड़ने में लगे हैं।
पांच माह पूर्व एबीवीपी सदस्य अमन चौधरी, रिंकू बिष्ट, अमन शर्मा ने सीएम धामी को संबोधित पत्र उच्च शिक्षा विभाग को सौंपा था। इसमें उन्होंने प्राचार्य डॉ. सुमिता श्रीवास्तव पर महाविद्यालय में निर्माण कार्य समेत विभिन्न मदों में वित्तीय गड़बड़ी करने का आरोप लगाया था।
इस पर निदेशक उच्च शिक्षा हल्द्वानी ने तीन सदस्यीय समिति गठित कर जांच रिपोर्ट एक सप्ताह में देने के निर्देश दिए थे। दिसंबर 2025 में गठित समिति सदस्य राजकीय महाविद्यालय लोहाघाट चंपावत की प्राचार्य डॉ. संगीता गुप्ता, महाविद्यालय रामनगर के प्राचार्य डॉ. एमसी पांडे, महाविद्यालय किच्छा के प्राचार्य डॉ. राजीव रतन राधेहरि कॉलेज पहुंचे।
उन्होंने दस्तावेज खंगाले और बयान दर्ज किए थे। समिति ने बताया कि रिपोर्ट निदेशालय को सौंप दी गई थी। रिपोर्ट शासन को भेजी जा चुकी है। अब शासन को निर्णय लेना है।