फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: गुडफ्राइडे पर निकाली क्रूस यात्रा

Sat, 04 Apr 2026 12:58 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। इसाई समाज ने गुडफ्राइडे शांति, श्रद्धा और सादगी के साथ मनाया। शुक्रवार को मोहल्ला कटोराताल स्थित सिटी मैथोडिस्ट चर्च में इसाई समुदाय ने प्रभु यीशू मसीह के बलिदान को याद किया और प्रार्थना की। इस दौरान पास्टर बॉबी मैसी ने प्रभु यीशू मसीह के बलिदान पर चर्चा की। कार्यक्रम में शहर के विभिन्न क्षेत्रों से इसाई समुदाय के लोगों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

इधर बाजपुर में गुडफ्राइडे शांति और श्रद्धा के साथ मनाया। इस दौरान इसाई समुदाय की ओर से प्रभु यीशू मसीह के बलिदान पर पारंपरिक क्रूस यात्रा निकाली गई। इससे पहले चर्च में प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने प्रभु यीशू को क्रूस पर लेकर चलने की यात्रा शुरू की। क्रूस यात्रा स्कूल से चर्च तक निकाली गई। शुक्रवार को क्रूस यात्रा के दौरान वक्ताओं ने प्रभु यीशू मसीह के बलिदान पर चर्चा की। इस दौरान समाज के लोगों ने प्रभु यीशू के संदेश पर प्रेम, सत्य, शांति और भाईचारे और विश्वास के मार्ग पर चलने का प्रण लिया। वहां फादर रार्बट, फादर उदय, सिस्टर सूजा, नीरज, विनीत, अनिल, मुराद, मीरा, संजना, जैकब, नीतू आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें