फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरार पांच आरोपियों पर कसा पुलिस का शिकंजा

Tue, 29 Mar 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गदरपुर में किशोरी की ऑनर किलिंग मामले में फरार पांच आरोपियों पर पुलिस ने शिकंजा कर दिया है। एक आरोपी को छोड़कर बाकी आरोपियों के घरों पर ताले लटके हैं। पुलिस ने पांचों के खिलाफ कोर्ट से एनबीडब्लू ले लिया है। आरोपियों के घरों की कुर्की की कार्यवाही करने के लिए पुलिस कोर्ट में प्रार्थना पत्र देने की तैयारी कर रही है। 
विज्ञापन


बता दें बीते 16 सितंबर को गदरपुर के कनकटा गांव में किशोरी हरजीत सिंह को परिजनों ने रिश्तेदार और परिचितों के साथ मिलकर मार डाला था। हरजीत के गांव के ही एक युवक से प्रेमसंबंध होने की वजह से इस घटना को अंजाम दिया गया। परिजनों ने पुलिस से सांठगांठ कर मामले को दबा दिया था, लेकिन तत्कालीन एसएसपी केवल खुराना ने जांच कराकर मामला उजागर किया था। 

मृतका के पिता देवेंद्र सिंह, चाचा हरपिंदर सिंह और इंद्रजीत सिंह को पुलिस जेल भेज चुकी है। चचेरा भाई निशान सिंह, प्रधान पति जगदीप उर्फ सोनू, बलजीत सिंह, अमरदीप सिंह, गुरदेव सिंह फरार चल रहे हैं। पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे चुकी है, मगर वे हत्थे नहीं चढ़ पा रहे हैं। एसओ गदरपुर केपी टम्टा ने बताया कि जगदीप को छोड़कर बाकी आरोपियों के परिजन भी गायब हैं। 
विज्ञापन


उनके घरों में ताले लटके हुए हैं। आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार दबिशें दी जा रही हैं। पांचों के खिलाफ कोर्ट से एनबीडब्लू लिया जा चुका है। जल्द ही कोर्ट में आरोपियों के  घरों की कुर्की का वारंट लेने को प्रार्थना पत्र दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऑनर किलिंग के गवाहों को धमकाने के मामले में भी फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। 

कनकटा गांव में तैनात है पीएसी
रुद्रपुर। कनकटा गांव में ऑनर किलिंग के गवाहों को धमकाने की घटना के बाद से ही पुलिस बेहद गंभीर है। एसओ केपी टम्टा ने बताया कि गांव में एक सेक्शन पीएसी तैनात है। गांव में लगातार पेट्रोलिंग भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें