फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायरिंग कांड का मुख्य आरोपी दबोचा

Tue, 29 Mar 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रम्पुरा में साथियों के साथ घर में घुसकर युवती, उसके मंगेतर और परिजनों को पीटने और फायरिंग करने के मुख्य आरोपी सोनू खतम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सोनू चार महीने पहले रम्पुरा चौकी में हुए पथराव में भी नामजद है। 
विज्ञापन


बता दें बीते 22 मार्च की रात वार्ड नंबर 8 रम्पुरा निवासी पूनम के घर उसका मंगेतर संतोष कोली आया था। जिसको लेकर मोहल्ले के ही सोनू खतम का पूनम और परिजनों से विवाद हो गया। सोनू अपने साथियों पप्पू, विशाल, निखिल, मुखिया और अन्य के साथ पूनम के घर में घुस गया। 

आरोप है कि लोगों ने संतोष, पूनम, उसकी मां और बहन की पिटाई कर घर में तोड़फोड़ की। आरोपियों ने जान से मारने की नियत से संतोष पर फायर भी झोंके, जिसमें वह बाल-बाल बच गया। विवाद के समय वहां से गुजर रहे रूप सिंह के हाथ में छर्रे लगने से वह जख्मी हो गया था।
विज्ञापन


पूनम के पिता राजपाल ने सोनू और साथियों पर नामजद मुकदमा कराया था। रम्पुरा चौकी इंचार्ज कुलदीप अधिकारी ने बताया कि सोनू को भूतबंगला से गिरफ्तार किया गया है। नवंबर में रम्पुरा चौकी में हुए पथराव में भी सोनू नामजद है। आरोपी को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। मामले में फरार आरोपियों की तलाश में दबिशें दी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें