फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: अधर में लटकी जसपुर में रोडवेज बस अड्डा बनाने की योजना

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। जसपुर में रोडवेज बस अड्डा बनाने की मांग लंबे समय बाद भी पूरी होती नहीं दिख रही है। बस अड्डे के लिए प्रशासन की ओर से पहले बहादरपुर में जमीन चिह्नित की गई थी लेकिन बाद में दो इंटर कॉलेजों के बीच जमीन दिखाई गई। जमीन का निरीक्षण करने के बाद रोडवेज के अधिकारियों ने वहां बस अड्डा बनाए जाने पर अपनी असहमति जताई है।
विज्ञापन


जसपुर प्रशासन की ओर से बहादरपुर में रोडवेज बस अड्डे के लिए 0.388 हेक्टेयर भूमि चिह्नित की गई थी, जो जसपुर-अफजलगढ़ मार्ग पर थी लेकिन बाद में प्रशासन की ओर से इस पर आपत्ति जताई गई। इसके बाद प्रशासन की ओर से जसपुर में दो इंटर कॉलेजों के बीच एक जमीन और दिखाई गई। रोडवेज के अधिकारियों ने एक सप्ताह पूर्व जमीन का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के बाद रोडवेज के अधिकारियों ने जमीन पर अपनी असहमति जताई है। काशीपुर डिपो के सहायक महाप्रबंधक नवीन आर्य ने बताया कि दो इंटर कॉलेजों के बीच जो जमीन प्रशासन की ओर से दिखाई गई है, वह उपयुक्त नहीं है। जल्द ही इसकी एक रिपोर्ट मुख्यालय को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें