खटीमा। आबादी क्षेत्र में भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने की मांग को लेकर वार्ड आठ के सभासद ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। सभासद नफीस अहमद ने कहा कि इस्लाम नगर- खानकाह मुख्य रोड पर स्थित रेता और बजरी दुकानों के कारण जाम की समस्या आ रही है। रेता-बजरी व्यवसायी अपना सामान भारी वाहनों से मंगवाते हैं। इस दौरान ट्रकों के घंटों सड़क पर खड़े रहने से यातायात बाधित होता है। स्थानीय लोगों को आवाजाही में काफी दिक्कत होती है। साथ ही भारी वाहनों की लगातार आवाजाही से सड़क भी क्षतिग्रस्त हो रही है। उन्होंने एसडीएम से भारी वाहनों पर रोक लगाने की मांग की। संवाद