गांधी पार्क के पास खुला गड्ढा खतरे का सबब बन गया है। नगर निगम की लापरवाही से वहां आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। इसमें गिरकर हफ्तेभर में ही नौ लोग जख्मी हो चुके हैं। आए दिन यह गड्ढा लोगों के लिए जानलेवा बनता जा रहा है।
गांधी पार्क के पास तीन महीने से गड्ढा खुला है। जिसमें गिरने से तमाम लोग चोटिल हो रहे हैं। आलम यह है कि पिछले हफ्ते से वहां नौ लोग जख्मी हो चुके हैं। स्थानीय दुकानदार अमृतलाल ने बताया कि गड्ढे का पता होने के कारण वह तो बच जाते हैं लेकिन इसमें गिरकर जख्मी लोग और उनके वाहनों को दुकानदार ही उठाते हैं। विशेषकर रिक्शा आदि तिपहिया चालकों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहां जूस, छोले चावल बेचने वाले अशोक रस्तोगी, सुभाष गुप्ता कहते हैं कि पुलिया सड़क से ऊंची है। इस कारण भी कई ओवरलोड वाहन नहीं मुड़ पाते हैं।