फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहना को नहीं मिल पाया निशुल्क यात्रा का लाभ

Sat, 29 Aug 2015 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/काशीपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 मुख्यमंत्री हरीश रावत ने रक्षा बंधन पर महिलाओं को नि: शुल्क यात्रा कराने के निर्देश तो दिए, लेकिन इसका लाभ उन्हें नहीं मिल सका। अव्यवस्थाओं का आलम यह रहा कि रोडवेज परिसर में खड़ी महिलाओं को बस में पैर रखने तक की जगह तक नहीं मिली। इसी के चलते महिलाएं बसों के लिए घंटों इंतजार करती रहीं, निगम की बसें नहीं मिलने पर उन्हें निजी बसों का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने रक्षा बंधन पर महिलाओं को रोडवेज की सामान्य श्रेणी की बसों में निशुल्क यात्रा कराने के निर्देश दिए थे। इसी के चलते शनिवार को रक्षा बंधन पर्व पर अपने भाई के घर जा रही कई महिलाएं रोडवेज डिपो पर खड़ी रही। लेकिन डिपो में चढ़ने व यात्रियों को उतारने की व्यवस्था न होने से महिलाओं को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। चिलचिलाती धूप व डिपो में हो रही भीड़-भाड़ के चलते वह निशुल्क सेवा का लाभ नहीं उठा सकीं। महिलाओं को निजी बसों का सहारा लेना पड़ा और वह किराया देकर गंतव्य के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें