फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: दहेज में दो लाख न मिलने पर विवाहिता को घर से निकाला

Sun, 11 May 2025 12:57 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। विवाहिता ने ससुरालियों पर दहेज में दो लाख की मांग को लेकर मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति समेत सात ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मोहल्ला कटरामालियान निवासी मानवी पुत्री चेतराम ने एसएसपी मणिकांत मिश्र को प्रार्थना पत्र दिया। इसमें बताया कि उसका विवाह 14 मार्च 2024 को कुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़ीनेगी निवासी विवेक कुमार के साथ हुआ था।
मायके वालों ने विवाह के दौरान हैसियत के मुताबिक उपहार स्वरूप दान-दहेज भी दिया था। शादी के कुछ समय बाद पति विवेक कुमार, ससुर किशोरी सिंह, सास कमला देवी, जेठानी किरन, जेठ सोनू, देवर किशन कुमार, देवरानी सिया दहेज में दो लाख रुपये की मांग को लेकर उसको प्रताड़ित करने लगे।
विज्ञापन

बताया कि बीती 17 जनवरी की रात ससुराली उसके कमरे में आ धमके और लात-घूंसों से मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पति विवेक कुमार ने उसके पिता को फोन कर अपनी बेटी को ले जाने को कहा।
तब उसके मायके वाले आए और उसको अपने साथ ले गए। पुलिस ने विवाहिता की तहरीर के आधार पर पति समेत सात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें