फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: दहेज में 20 लाख नहीं दिए तो किया उत्पीड़न, छह पर केस दर्ज

Sun, 11 May 2025 12:55 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। विवाहिता ने ससुरालियों पर दहेज में 20 लाख रुपये की मांग को लेकर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति समेत छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मोहल्ला लक्ष्मीपुर पट्टी निवासी हिना ने तहरीर सौंपी। बताया छह दिसंबर 2019 को उसका निकाह बरेली (यूपी) के मोहल्ला इमामबाड़ा निवासी मोहम्मद मुजम्मिल के साथ हुआ था।
आरोप लगाया कि सात महीने बाद से पति मुजम्मिल हुसैन, सांस निगार फातिमा, जेठ जाकिर हुसैन, जाहिर हुसैन, देवर मुदस्सिर हुसैन, जेठानी उजमा, उरूज फातिमा, देवरानी जुल्फी उसको मायके से दहेज में 20 लाख रुपये की नकदी की मांग करने लगे।
विज्ञापन

10 फरवरी 2025 को ससुरालियों ने रसोई में गैस पाइप लाइन को साइड से काट दिया था। बताया जब उसको गैस की बदबू आई, तो उसने रेग्युलेटर बंद कर दिया। आरोप लगाया कि ससुरालियों का उसे जान से मारने की इरादा था। जिसके बाद वह बीती 17 फरवरी को अपने मायके आ गई।
पुलिस ने विवाहिता की तहरीर के आधार पर पति मुजम्मिल, सास निगार फातिमा, जेठानी उजमा फातिमा, उरूज फातिमा, देवरानी जुल्फी, जेठ जाहिर हुसैन, देवर मुदस्सिर हुसैन के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें