कालापुल से नगरा तराई को जाने वाले मार्ग के किनारे से नई बस्ती के एक युवक का शव बरामद हुआ। मृतक के पीठ पर चोट के निशान से काला पड़ गया है और उसके घिसटने से कई स्थानों पर खरोंच के निशान पाए गए। जिससे प्र्रतीत होता है कि किसी अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी है जिससे वह सड़क के किनारे जा पड़ा है।
कालापुल से नगरा तराई वाले मार्ग पर सड़क के किनारे पड़े एक शव की जानकारी मिलते वहां भारी भीड़ जमा हो गई। मृतक की मां जानकी देवी ने शव को अपने बडे़ बेटे सूरज राम (22) पुत्र स्व. आनंद राम के रूप में पहचाना। बेटे का शव देखते ही परिवार में कोहराम मच गया। ग्राम प्रधान अशोक सिंह राणा की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के शरीर पर खराेंच के निशान के साथ ही पीठ चोट लगने से काली पड़ गई थी।
अनुमान लगाया जा रहा है कि वह रात्रि में घर आ रहा होगा और किसी अनियंत्रित या कोहरे के चलते वाहन ने उसे पीछे से टक्कर मारी हो और वाहन के बंपर से ही उसकी पीठ पर चोट लगी होगी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के भाई कमल ने बताया कि उनका घर बूराकोट टनकपुर में भी है और उसका भाई पिछले तीन महीने से वहीं था और उसने यहां आने की कोई सूचना भी नहीं थी।