फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में नहाने गया युवक डूबा

Mon, 31 Aug 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/खटीमा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रविवार के अवकाश पर लोहियाहेड बाइपास पतली पुलिया में नहाने गए चार युवकों में से एक युवक नहाते समय डूब गया। जिसका देर सांय तक कोई पता नहीं चला है। लापता युवक की ढूंढ खोज जारी है। फिलहाल उसका कोई पता नहीं चला है।
विज्ञापन

रविवार को बाजार चौकी निवासी शशांक भटनागर 22 वर्ष पुत्र स्वदेश भटनागर अपने तीन अन्य साथियों संजीव, विनाद, कैलाश के साथ नहाने के लिए गया था। जो नहाते समय नहर में डूब गया जिसकी सूचना उसके परिवार वालों को सायं साढ़े छह बजे हुई है। सूचना मिलते ही लापता शशांक के माता पिता व उसके रिश्तेदार घटना स्थल पर पहुंच गए हैं। थाना क्षेत्र झनकईया होने के कारण थाना प्रभारी दिनेश फर्त्याल मौके पर पहुंच गए उन्होंने विधायक पुष्कर सिंह धामी को फोन कर नहर में पानी बंद कराने के लिए कहा है।  जिस पर विधायक धामी ने सिंचाई विभाग उत्तर प्रदेश के अधिकारियों को नहर का पानी बंद करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही धामी ने शारदा नहर बाइपास पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त की और पुलिस को इसके लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश भी दिए। नहर का पानी सुबह के समय बंद किया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें