राधेहरि कॉलेज का मुख्य द्वार बना ई-रिक्शा स्टैंड
काशीपुर। प्रशासन की उदासीनता के चलते राधेहरि महाविद्यालय का गेट ई-रिक्शा स्टैंड बनकर रह गया है। चंद कदम पर आईटीआई थाना होने के बाद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। राधेहरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में जसपुर, बाजपुर, कौशल्यापुरी, रामनगर, केलाखेड़ा आदि क्षेत्रों से करीब छह हजार छात्र-छात्राएं पढ़ाई के लिए पहुंचते हैं। वर्तमान में परीक्षाएं चल रही हैं।
दोनों पालियों में आते-जाते समय महाविद्यालय गेट पर ई-रिक्शों का जमावड़ा लग रहा है। बेतरतीब ढंग से ई-रिक्शा खड़ा होने से दुर्घटनाओं की आशंका बनी हुई है। पुलिस से पत्राचार किया गया लेकिन स्थायी समाधान नहीं हुआ।