फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: स्टोर मैनेजर की मौत के मामले में अज्ञात चालक के खिलाफ केस

Sat, 07 Jun 2025 12:43 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। गामा फैक्टरी के स्टोर मैनेजर की बाइक की टक्कर से मौत के मामले में पुलिस ने पत्नी की तहरीर के आधार पर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

आईटीआई थाना क्षेत्र की प्रकाश हार्मनी निवासी रिंकू देवी पत्नी स्व. पुनीत रंजन शरण गुप्ता ने आईटीआई थाना पुलिस में तहरीर सौंपी। इसमें बताया कि नौ मई की शाम उनके पति गांव धीमरखेड़ा तक टहलने के लिए जा रहे थे।
इसी दौरान मंडल मेडिकल स्टोर के पास तेज रफ्तार एक बाइक सवार ने उनको पीछे से टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक सवार अपनी बाइक मौके पर ही छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

पुनीत को मानपुर रोड स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए जहां डॉक्टर ने परीक्षण कर मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया पुनीत गामा फैक्टरी में स्टोर मैनेजर के पद पर तैनात थे।
विज्ञापन

आईटीआई थाना प्रभारी कुंदन रौतेला ने बताया अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज करके उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें