फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेपर मिल के पर्चेज मैनेजर का अपहरण करने वाला मुख्य आरोपी महिला साथी संग गिरफ्तार

विज्ञापन
काशीपुर पुलिस हिरासत में फरार अपहरण कर्ता। - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
काशीपुर। विश्वनाथ पेपर मिल के क्रय प्रबंधक (पर्चेज मैनेजर) का अपहरण करने के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे मुख्य आरोपी और उसकी महिला साथी को भी गिरफ्तार कर लिया है। पांच आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

आरोपियों से पुलिस ने एक कार और प्रबंधक से लूटे पांच हजार रुपये भी बरामद किए हैं।
जिला बिजनौर थाना धामपुर के ग्राम मौजमपुर निवासी दीपक कुमार काशीपुर की मधुवन नगर कॉलोनी में रहते हैं और विश्वनाथ पेपर मिल में क्रय प्रबंधक के रूप में तैनात हैं। इसी मिल में आवास-विकास कॉलोनी निवासी मनोज चौधरी और उसकी साथी प्रियंका चौधरी भी केमिकल सप्लाई करते थे लेकिन मिल ने केमिकल की गुणवत्ता खराब होने की बात कहकर उनसे सप्लाई नहीं ली। इसी को लेकर बृहस्पतिवार रात दीपक का अपहरण हो गया था। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर मैनेजर को छुड़ा लिया था लेकिन मुख्य आरोपी मनोज और उसकी साथी प्रियंका फरार चल रहे थे। पुलिस ने शुक्रवार देर शाम रामनगर रोड स्थित देवस्थली के पास से दोनों को एक कार सहित गिरफ्तार कर लिया। एसएसआई सतीश कापड़ी ने बताया कि कोर्ट में पेश करने के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें