फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: क्षतिग्रस्त आरओबी का जांच टीम ने किया स्थलीय निरीक्षण

Thu, 27 Mar 2025 12:45 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। मुख्य चौराहे पर बने आरओबी के क्षतिग्रस्त टी-ज्वाइंट की मरम्मत का कार्य चल रहा है। बुधवार दोपहर लोक निर्माण विभाग के ईई और आरईएस के अधिशासी अभियंता स्थलीय निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने आरओबी की स्थिति जानी। उन्होंने बताया कि विभाग से दस्तावेज मिलने में देरी के कारण जांच रिपोर्ट में समय लग सकता है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के ईई अरुण कुमार ने बताया कि जांच की प्रक्रिया चल रही है। इसी के तहत बुधवार को ग्रामीण अभियंत्रण सेवा के अधिशासी अभियंता के साथ उन्होंने आरओबी का निरीक्षण किया। इस दौरान रिपेयरिंग कार्य की स्थिति जानी। उन्होंने बताया कि आरओबी के डिजाइन की ड्राइंग व अन्य दस्तावेज एनएचएआई विभाग से मांगें गए हैं। सभी दस्तावेज प्राप्त होने के बाद ही सही से जांच पूर्ण हो पाएगी और निष्कर्ष निकल पाएगा। विभाग की ओर से जल्द ही दस्तावेज उपलब्ध कराने की बात कही जा रही है।
बता दें कि बीते शुक्रवार की देर रात आरओबी का एक हिस्सा एकाएक झड़ने लगा था। साथ ही आरओबी के ऊपर बनी सड़क का कुछ हिस्सा धसने लगा। इसका संज्ञान लेकर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने 22 मार्च को एसडीएम अभय प्रताप सिंह की अध्यक्षता में मामले की जांच के लिए टीम गठित की थी जिसमें लोक निर्माण काशीपुर के अधिशासी अभियंता और ग्रामीण अभियंत्रण सेवा ऊधमसिंह नगर के अधिशासी अभियंता को शामिल किया था।
विज्ञापन

मंगलवार रात बाजपुर रोड की तरफ आरओबी पर लगा हाइट बैरियर एक मिनी ट्रक की टक्कर से टूट गया था। पुलिस ने रात में बैरियर को हटाकर किनारे रखवा दिया था और वाहन को कब्जे में ले लिया था। यह बैरियर अभी तक सड़क किनारे रखा हुआ है। वहीं बैरियर का एक पोल टेढ़ा पड़ा हुआ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें