फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudrapur News: आमरण अनशन पर बैठीं दो महिलाओं की तबीयत बिगड़ी, प्रशासन के फूले हाथ पांव; प्रदर्शन जारी

Thu, 24 Oct 2024 03:27 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर

सार

Rudrapur Protest: चार दिन से आमरण अनशन पर बैठे अनशनकारियों में से दो महिलाओं की तबीयत बिगड़ गई। चिकित्सकों की रिपोर्ट प्रशासन के पास पहुंचते ही प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
आमरण अनशन पर बैठी महिलाओं की तबीयत बिगड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिडकुल की कंपनी में श्रम कानून का पालन न होने और श्रमिकों के उत्पीड़न के विरोध में चार दिन से आमरण अनशन पर बैठे अनशनकारियों में से दो महिलाओं की तबीयत बिगड़ गई। चिकित्सकों की रिपोर्ट प्रशासन के पास पहुंचते ही प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


तहसीलदार दिनेश सिंह कुटोला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। आमरण अनशनकारी कृष्णा देवी और पिंकी गंगवार से तबीयत बिगड़ने का हवाला देते हुए अनशन समाप्त करने की अपील की, लेकिन दोनों अनशनकारियों ने अनशन तोड़ने से इनकार कर दिया और कहा कि जब तक मांग पूरी नहीं होगी वह आमरण अनशन जारी रखेंगी। कृष्णा देवी का बीपी बढ़ा हुआ है। पिंकी गंगवार का बीपी लो होने के साथ ही शुगर बढ़ा है। शेष चार अनशनकारी प्रेमवती, पुष्पा, राम अवतार, देव कुमार की हालत फिलहाल ठीक है। अनशनकारियों के समर्थन में श्रमिकों ने आंदोलन स्थल गांधी पार्क में जोरदार नारेबाजी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें