फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudrapur News: बेटी बालिग या नाबालिग परिजनों को जानकारी तक नहीं, पुलिस ने की जांच; परिजनों के सुपुर्द

Fri, 25 Apr 2025 05:37 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

ट्रांजिट कैंप में संदिग्ध परिस्थितियों में लापता लड़की के सकुशल मिलने के बाद आरोपी पुलिस की लगातार दबिशों के बाद खुद थाने में पहुंच गया। परिजनों ने गुमशुदगी में लड़की को बालिग बताया था और अभिलेख खंगालने पर वह नाबालिग निकली।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप में संदिग्ध परिस्थितियों में लापता लड़की के सकुशल मिलने के बाद आरोपी पुलिस की लगातार दबिशों के बाद खुद थाने में पहुंच गया। परिजनों ने गुमशुदगी में लड़की को बालिग बताया था और अभिलेख खंगालने पर वह नाबालिग निकली। पुलिस ने केस में पॉक्सो एक्ट का इजाफा करते हुए आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

विज्ञापन

 

ट्रांजिट कैंप थाने में आजादनगर निवासी महिला ने बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। उसका कहना था कि 18 अप्रैल की सुबह उनकी 18 साल की बेटी घर से बिना बताए कहीं चली गई। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला। मामले में केस दर्ज कर विवेचना अपर उप निरीक्षक संगीता चंद को सौंपी गई। विवेचक ने 22 अप्रैल को लड़की को सकुशल खोज लिया था।

पुलिस ने जब लड़की का जन्म प्रमाण पत्र को खंगाला तो उसकी उम्र 15 साल पाई गई। लड़की से पूछताछ में सोनू उर्फ रोहित निवासी आजादनगर वार्ड चार ट्रांजिट कैंप का नाम प्रकाश में आया। इस पर पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी को लेकर घर पर लगातार दबिश दी थी। बृहस्पतिवार को सोनू ने थाने में पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। एसएचओ मोहन चंद्र पांडेय ने बताया कि परिजनों ने लड़की को बालिग बताया था और अभिलेखों में नाबालिग पाई गई। अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें