फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथी ने ग्रामीण को कुचलकर मार डाला: बकरियों के लिए पत्ते काटने गया था मदन, क्षत-विक्षत हालत में मिला शव

Fri, 12 Jan 2024 04:23 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

जंगल बकरियों के लिए पत्ते काटने गए एक ग्रामीण को हाथी ने मार डाला। इस घटना से आसपास के गावों में दहशत का माहौल है। मामला खटीमा का है।

विज्ञापन
मृतक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तराई पूर्वी वन प्रभाग के किलपुरा रेंज के जंगलों में बकरियों के लिए पत्ते काटने गए एक ग्रामीण को हाथी ने मार डाला। इस घटना से आसपास के गावों में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन


नौगवांनाथ निवासी मदन राम (50) पुत्र गौरीराम शुक्रवार दोपहर के समय बकरियों के लिए पत्ते काटने को किलपुरा के जंगल में गए थे। देर शाम उनके घर न लौटने पर उनकी पत्नी जीवंती देवी, छोटे भाई पचौरिया निवासी नरेश राम, ग्राम प्रधान मदन सिंह और गांव के लोगों ने उनकी आसपास के गावों में जंगल में खोजबीन की, लेकिन पता कुछ नहीं चला। सुबह करीब आठ बजे गांव से करीब 300 मीटर दूर जंगल में मदनराम का शव मिला।

वन क्षेत्राधिकारी मनोज पांडेय ने मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया। शव के पास हंसिया भी बरामद हुई है। उन्होंने बताया कि मदनराम को हाथी ने पटककर अथवा कुचलकर मारा है। मृतक अपने पीछे पत्नी, बेटा और बेटी को छोड़ गए हैं।
विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand: समाज कल्याण विभाग का सॉफ्टवेयर होगा अपग्रेड, होगी फेस मैपिंग: आशीष भटगांई
विज्ञापन


इस घटना से गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को मुआवजा देने और गांव के लोगों को हाथियों से सुरक्षा की मांग की है। एसडीओ संचिता वर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें