फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: गढ़ीनेगी नगर पंचायत की निर्वाचक नामावली का होगा पुनरीक्षण

Sun, 14 Dec 2025 01:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। गढ़ीनेगी नगर पंचायत की मतदाता सूचियों का विस्तृत पुनरीक्षण की तैयारी शुरू हो गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी पंचस्थानी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि नगर पंचायत गढ़ीनेगी की निर्वाचन नामावलियों के पुनरीक्षण के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने समय सारणी निर्धारित की है।
विज्ञापन

18 दिसंबर से 20 दिसंबर तक विस्तृत पुनरीक्षण के लिए संगणकों, पर्यवेक्षकों और सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी। 21 दिसंबर से 22 दिसंबर तक कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। 23 दिसंबर से छह जनवरी तक घर-घर जाकर गणना और सर्वेक्षण किया जाएगा।
बताया कि सात जनवरी से 11 जनवरी तक प्रारूप नामावली की पांडुलिपि तैयार की जाएगी। 12 जनवरी से पांच फरवरी तक प्रारूप निर्वाचक नामावलियों की डाटा एंट्री व फोटो स्टेट की जाएगी। छह फरवरी को निर्वाचक नामावलियों का प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन

सात फरवरी से 13 फरवरी तक निर्वाचन नामावलियों के आलेख्य का निरीक्षण और दावे व आपत्ति दाखिल की जाएंगी। 14 फरवरी से 18 फरवरी तक दावे और आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा।
24 फरवरी को निर्वाचन नामावलियों का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। बताया कि प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों के उन सभी व्यक्तियों के नाम निर्वाचन नामावलियों में सम्मिलित किए जाएंगे जो एक जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें